भूलो सब कुछ क्षण-भर मत भूलो
भूलो सब कुछ क्षण-भर मत भूलो आर्यावर्त के राजनीति और विज्ञान को आर्यभट्ट ने जग को शून्य का पाठ पढाया चाण्डक्य ने चक्रवर्ती राजा बनना सिखाया राम ने राज्य छोड़ा, भरत ने आदर्श बनाया पत्थर को पानी पर, यान को हवा में उड़ाया राजनीति-विज्ञान का संगम समस्त जग को दिखाया ना कमी थी, ना कभी है बुद्धिमान नर-नारियों की भाभा, अब्दुल, आशिमा, कौशल पूर्ण वैज्ञानिकों की भूलो सब कुछ क्षण-भर मत भूलो आर्यावर्त के बलिदान और स्वाभिमान को गाँधी ने जग को अहिंसा का पाठ पढ़ाया चन्द्रशेखर, भगतसिंह ने क्रांतकारी बनना सिखाया तन को घास की रोटी, मष्तक पर स्वाभिमान सजाया भारत के हिस्से में, गुरुगोविंद सिंह जैसा बलिदान आया बलिदान-स्वाभिमान का मार्ग समस्त जग को दिखाया ना कमी थी, ना कभी है राजपूत बलिदानो की राजगुरु, सुखदेव, उधम वीर सपूत जवानो की भूलो सब कुछ क्षण-भर मत भूलो आर्यावर्त में नारी, प्रेम और सम्मान को जननी,जनार्दन सबने अपना धर्म निभाया सीता माता ने हमे कर्म का पाठ पढ़ाया सती हुई पद्मावती, वतन का सम्मान बचाया मीरा, राधा ने प्रेम का अलौकिक दृश्य दिखाया ना...